Home > राज्यो से ,
मां को मारता था पिता, बेटे ने कर दी हत्या

एक युवक ने अपने मामा और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने पिता को पेड़ से बांधकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई । पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे, उसके मामा सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

टीआई अवनीश श्रीवास्तव ने बताया ग्राम सुथलीखेड़ा निवासी बबलू पिता कृपालसिंह ने अपने मामा गोतमसिंह पिता उमरावसिंह, रिश्तेदार गोविंदसिंह पिता कालूसिंह एवं कालूसिंह पिता सजनसिंह, निवासी रातीखेड़ी थाना गरोठ के साथ मिलकर अपने पिता कृपालसिंह पिता मांगीलाल निवासी चंद्रपुरा करीब (42) निवासी थाना पगारिया राजस्थान को पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे भानपुरा अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बबलू, गोतमसिंह सहित एक अन्य को हिरासत में लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

मां से करता था मारपीट, इसलिए पिता को उतारा मौत के घाट

मृतक कृपाल सिंह अपनी पत्नी सोरम बाई के साथ आए दिन मारपीट करता था। मृतक हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। साले पर प्राण घातक हत्या के मामले में वह पिछले दिनों ही सजा काट कर जेल से बाहर आया था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपने मायके ग्राम रातीखेड़ी में भाइयों के साथ रह रही थी। घटना वाले दिन मृतक पत्नी को लेने रातीखेड़ी गांव पहुंचा और उसने विवाद किया। इस पर आरोपी बेटा बबलू ने अपने मामा और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ उसे लेकर सुथलीखेड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने पिता एक पेड़ से बांध दिया और लाठियों से मारपीट की। इसमे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

Share This News :