Home > राज्यो से ,
अपनी राशि के अनुसार जानिए किस रंग के गुलाल से होली खेलना रहेगा शुभ

सनातन धर्म में होली का उत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 8 मार्च 2023 को रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का आपके जीवन में बहुत महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य के जीवन में रंग का जितना सकारात्मक प्रभाव होता है। उतना ही नकारात्मक प्रभाव भी होता है। इसके अलावा सुख सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक रंगों को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर रंगों का चयन राशि के अनुसार की जाए तो किस्मत बदलने में देर नहीं लगती, तो चलिए जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग का प्रयोग करना चाहिए।

मेष और वृश्चिक

 

इन दोनों राशि के जातक के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार आपको होली पर लाल एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए।

 

 

मिथुन और कन्या राशि

 

इन दोनों राशि के स्वामी बुध हैं और बुध को ज्योतिष के अनुसार आपको होली पर हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। आप नारंगी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

कुंभ और मकर राशि

 

इन दोनों राशि के स्वामी शनि देव हैं। ज्योतिष के अनुसार आपको होली पर नीले रंग के गुलाल या रंग का प्रयोग करना चाहिए।

 

सिंह और कर्क राशि

 

इन दोनों राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को नारंगी लाल और पीले रंग के गुलाल या रंग से होली खेलना चाहिए।

 

तुला और वृषभ राशि

इन दोनों राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। ज्योतिष के अनुसार आपको सफेद और गुलाबी रंग से होली खेलना चाहिए। आप सिल्वर रंग के गुलाल या रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

मीन और धनु राशि

 

इन दोनों राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रंग पीला माना जाता है। आप नारंगी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

Share This News :