Home > राज्यो से ,
ग्वालियर में बीएड एग्जाम में एक और सॉल्वर पकड़ा
ग्वालियर के मुरार स्थित विजयाराजे सिंधिया कन्या विद्यालय में चल रही बीएड एग्जाम में एक और सॉल्वर को पकड़ा गया है। वह कॉलेज के रूम नंबर-बी में परीक्षा दे रहा था। फोटो मिसमैच होने पर उसे पकड़ा गया। शुक्रवार को बीएड फर्स्ट सेमेस्टर की तीसरा पेपर था। इसमें परीक्षार्थी सुधीर कुमार महतो की जगह बिहार के सुपौल गांव का रहने वाला सिकंदर कुमार यादव परीक्षा दे रहा था। उसे मुरार थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कितने रुपए में बिहार से ग्वालियर आया था। इससे पहले 1 मार्च काे ग्वालियर के साइंस कॉलेज में भी बिहार की लेडी सॉल्वर पकड़ी गई थी।