Home > अपना शहर ,
जिले में शिविर लगाकर कराया जा रहा है फसलों का बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत सभी विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बेहतर क्रियान्वयन के मकसद से जिले के सभी विकासखण्डों में कृषि विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रबी वर्ष 2016-17 को ध्यान में रखकर आयोजित हो रहे इन शिविरों में किसानों की फसल का बीमा शिविर में ही कराया जा रहा है।

प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत विकासखण्ड मुरार में ग्राम पंचायत हस्तिनापुर में 27 दिसम्बर, बेहट में 28 दिसम्बर, बेरजा में 29 दिसम्बर, रतवई में 30 दिसम्बर, बीरमपुरा में 31 दिसम्बर तथा ग्राम पंचायत बरेठा में 01 जनवरी 2017 को शिविर का आयोजन किया जायेगा।

विकासखण्ड घाटीगाँव में ग्राम पंचायत घाटीगाँव में 27 दिसम्बर, बरई में 28 दिसम्बर, नौगाँव में 29 दिसम्बर, गिरवाई में 30 दिसम्बर, सौजना में 31 दिसम्बर, कुलैथ में 01 जनवरी 2017, रायरू में 02 जनवरी 2017 तथा जनमित्र केन्द्र पुरानी छावनी में 03 जनवरी 2017 को शिविर लगेंगे।

इसी प्रकार विकासखण्ड भितरवार में ग्राम पंचायत अमरौल में 27 दिसम्बर, बनवार में 28 दिसम्बर, भवनघरसोंदी में 29 दिसम्बर, चीनौर में 30 दिसम्बर, मेहगाँव में 31 दिसम्बर, करहिया में 01 जनवरी 2017, मस्तूरा में 02 जनवरी, देवरीकलां में 03 जनवरी, चरखा में 04 जनवरी, भितरवार में 05 जनवरी, सांखनी में 06 जनवरी एवं ग्राम पंचायत देवगढ़ में 07 जनवरी 2017 को शिविर आयोजित होंगे।

उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड मुरार में 8 शिविर, विकासखण्ड घाटीगाँव में 10 शिविर, विकासखण्ड डबरा में 7 शिविर तथा विकासखण्ड भितरवार में 16 शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। शिविरों में कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और एचडीएफसी कंपनी के प्रतिनिधि के साथ ही पंचायत सचिव, पटवारी उपस्थित रहकर किसानों की फसल का बीमा करायेंगे।

Share This News :