विधायक लाखन सिंह बोले- वन विभाग ने काम ही नहीं किए, मंत्री शाह का चेलेंज- ऐसा है तो इस्तीफा दे दूंगा
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे न प्रश्नकाल में भितरवार से विधायक लाखन सिंह ने कहा कि मेरे क्षेत्र में वन विभाग ने काम ही नहीं किया। इस आरोप पर वन वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि यदि काम नहीं हुए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंत्री से कहा कि आप अधिकारियों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें।
विधायक लाखन सिंह ने मामले में भोपाल स्तर से समिति बनाने और उसमें उन्हें भी शामिल करने की मांग की। इस पर मंत्री ने उनको समिति बनाकर जांच कर विधानसभा में रिपोर्ट देने की बात कही। विधायक को समिति में शामिल करने से मना कर दिया। वहीं, एक प्रश्न ने विधायक बाला बच्चन ने बड़वानी में पौधरोपण करने और खरदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर 40 लाख पौधे लगा दिये है। उन्होंने जांच की मांगी। इस पर वन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद हमने टीडीएस कटवाना शुरू किया। इसमें यदि कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार करेंगा तो वह मारा जाएगा।
वन मंत्री ने कान्हा नेशनल पार्क में अवैध निर्माण के सवाल पर जवाब दिया कि नियम विरुद्ध होटल, रिसॉट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिये है। मंत्री ने कहा कि एक माह के अंदर एफआईआर करा दी जाएगी। वहीं, पेंच नेशनल पार्क में आदिवासियों को रोजगार नहीं देने और एक करोड़ के बर्तन खरीदने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एक करोड़ नहीं 14 लाख के बर्तन खरीदें है। इस मामले में जांच कराने की बात कही गई।