त्रिपुरा, नगालैंड में BJP+ क्लीन स्वीप की ओर, मेघालय में सस्पेंस
त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए आज परिणाम का दिन है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। पूरे देश की नजर भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन पर है। अब तक के परिणाम की बड़ी बात यह है कि भाजपा पूर्वोत्तर में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन किया है, जिसे मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। 2024 के आम चुनावों में इसका असर दिखेगा। तीनों राज्यों में कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा और उसके सहयोगी दल स्पष्ट रूप से सरकार बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं मेघालय में यदि एनपीपी और भाजपा एक बार फिर साथ आते हैं तो फिर NDA की सरकार बना सकती है। यहां एनपीपी किंग मेकर की भूमिका में है।शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन बहुत आगे चल रहा है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।
इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस एवं वामदलों समेत कई क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। ममता बनर्जी की भी परीक्षा होनी है। ममता ने मेघालय में तृणमूल कांग्रेस के लिए काफी पसीना बहाया है।
पिछले चुनाव के बाद वर्ष 2018 में त्रिपुरा में भाजपा ने माकपा को सत्ता से बाहर कर अपनी सरकार बनाई थी। मेघालय एवं नगालैंड में भी भाजपा सरकार की सहयोगी थी।