Home > राज्यो से ,
एमपी कांग्रेस महिलाओं को देगी हर महीने डेढ़ हजार रुपए
शिवराज सरकार चुनावी साल में महिलाओं को बीजेपी से जोड़ने के लिए लाड़ली बहना योजना लान्च करने जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन 5 मार्च को इस योजना की शुरुआत होगी। लाड़ली बहना योजना के जरिए 23 से 60 साल के बीच की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे। शिवराज सरकार की इस योजना की लॉन्चिंग के पहले कांग्रेस ने भी नया दांव चला है।एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए मप्र की महिलाओं को हर महीने डेढ़ हजार रुपए देने का ऐलान किया है।