Home > राज्यो से ,
ट्रेन से करना है सफर तो देख लें कैंसिल लिस्ट, रेलवे ने आज रद्द कर दीं ये 310 गाड़ियां

भारतीय रेल को आम लोगों की लाइफलाइन कहा जाता है. लोग रोजमर्रा की दिनचर्या से लेकर लंबे सफर तक के लिए रेलवे का सहारा लेते हैं. इसी कड़ी में रेलवे की सेवाओं में कोई भी फेरबदल हो तो यात्रियों पर इसका बड़ा असर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा हर दिन रेलवे की प्रभावित सेवाओं से जुड़ी जानकारी साझा करता है. रेलवे ने आज यानी 1 मार्च को भी रेलवे ने कैंसिल या डायवर्ट की गई ट्रेनों की जानकारी अपडेट कर दी है.  रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर सुबह 8 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, आज (बुधवार) यानी 1 मार्च 2023 को 310 ट्रेनों को पूरी तरह रद् कर दिया गया है, जबकि 47 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल (Partially Cancelled) किया गया है. वहीं, 49 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट और 25 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है.  इन ट्रेनों में दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत देशभर के विभिन्न राज्यों की पैसेंजर ट्रेनें, एक्सप्रेस गाड़ियां और स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं. ऐसे में ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं. 

Share This News :