Home > राज्यो से ,
भाजपा-कांग्रेस के निशाने पर अरविंद केजरीवाल, मांगा इस्तीफा

 दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी की सरकार बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही पहले से तिहाड़ जेल में कैद सत्येंद्र जैन ने भी स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी छोड दी।
अब अरविंद केजरीवाल निशान पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि पूरे मामले में मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल है और अब उनके जेल जाने की बारी है। भाजपा इस मामले में हमलावर है और बुधवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, 'केजरीवाल को कैबिनेट की अगली बैठक तिहाड़ में करनी पड़ेगी।'केजरीवाल का विरोध, दुविधा में कांग्रेसइस मामले में कांग्रेस पार्टी कुछ दुविधा में नजर आ रही है। उसके नेता तय नहीं कर पा रहे हैं कि भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी का विरोध करे या नहीं? विरोध करते हैं तो इसका असर 2024 की विपक्षी एकता पर पड़ सकता है। हालांकि मनीष सिसोदिया के जेल जानने और दो मंत्रियों के इस्तीफा के बाद दिल्ली कांग्रेस के नेता अजय माकन ने यह जरूर कहा कि नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों के पहले से लिखे गए इस्तीफे स्वीकार कर लिए। इसके बाद दिल्ली में मंत्रियों की संख्या अब पांच रह गई है। माना जा रहा है कि सिसोदिया के पास जो 18 विभाग थे, जिन्हें दो मंत्रियों- परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद में बांट दिया गया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि जल्द ही सरकार में दो नए मंत्री शामिल किए जाएंगे।
 

Share This News :