Home > राज्यो से ,
26 मार्च से शिर्डी, उदयपुर, अहमदाबाद; लखनऊ के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट

इंदौर एयरपोर्ट से 26 मार्च से 4 नई फ्लाइट शुरू होंगी। यह फ्लाइट शिर्डी, उदयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ के लिए होंगी। सभी फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस करेगी। एयरलाइंस की अहमदाबाद के लिए इंदौर से तीसरी जबकि लखनऊ के लिए दूसरी फ्लाइट संचालित होगी।

यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन रहेंगी। वहीं, शिर्डी के लिए एयरलाइंस कंपनी पहले फ्लाइट संचालित कर रही थी। बीच में बंद कर दी थी। कंपनी अब इस सीजन से दोबारा फ्लाइट का संचालन शुरू कर रही है। इसके अलावा उदयपुर के लिए नई सीधी फ्लाइट शुरू होगी। नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को और फायदा होगा। शिर्डी और उदयपुर के लिए एयरलाइंस ने सोमवार से फ्लाइट की घोषणा की। अहमदाबाद और उदयपुर फ्लाइट की बुकिंग चल रही है।

यह रहेगा शेड्यूल- शिर्डी के लिए दोबारा शुरू होगी, उदयपुर के लिए पहली सीधी फ्लाइट

इंदौर-शिर्डी

  • 12.25 बजे दोपहर इंदौर से शिर्डी के लिए रवाना होगी।
  • 2.00 बजे दोपहर शिर्डी पहुंचेगी।
  • 3.25 बजे दोपहर शिर्डी से रवाना होगी।
  • 5.00 बजे शाम इंदौर आएगी।

इंदौर-उदयपुर

  • 5.20 बजे शाम को इंदौर से रवाना होगी।
  • 6.20 बजे शाम को उदयपुर पहुंचेगी।
  • 6.40 बजे शाम को उदयपुर से रवाना होगी।
  • 7.00 बजे शाम को इंदौर आएगी।

इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट (सप्ताह में 6 दिन बुधवार छोड़कर)

  • 10.10 बजे सुबह इंदौर से रवाना होगी।
  • 11.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • 8.30 बजे सुबह अहमदाबाद से रवाना होगी।
  • 9.40 बजे सुबह इंदौर आएगी।

इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट(प्रति बुधवार)

  • 8.30 बजे सुबह अहमदाबाद से रवाना होगी।
  • 9.40 बजे इंदौर आएगी।
  • 2.10 बजे दोपहर इंदौर से रवाना होगी।
  • 3.15 बजे दोपहर अहमदाबाद पहुंचेगी।

इंदौर-लखनऊ फ्लाइट

  • 5.30 बजे शाम इंदौर से रवाना होगी।
  • 7.20 बजे शाम लखनऊ पहुंचेगी।
  • 7.40 बजे शाम लखनऊ से रवाना होगी।
  • 9.40 बजे रात इंदौर आएगी।
 
 

Share This News :