Home > राज्यो से ,
पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़ी, BSP में पहुंचे, बोले-घर वापसी हुई है

ग्वालियर-चंबल अंचल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चंबल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को सोमवार को बड़ा झटका दिया है। मुरैना दिमनी से पूर्व विधायक बलवीर सिंह दंडौतिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर वापस बसपा (बहुजन समाज पार्टी) की सदस्यता ले ली है।

सोमवार को सिटी सेंटर स्थित बसपा के कार्यालय में सदस्यता लेने के बाद बलवीर सिंह ने कहा है कि यह तो मेरी घर वापसी है। मैं बचपन से ही बसपा का समर्थक रहा हूं। इसलिए यह मेरा वापस घर लौटने जैसा है। साथ आगामी चुनाव में दिमनी से उम्मीदवार बनाने पर चुनाव लड़ने की बात भी कही है।

विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में जोड़तोड़ की राजनीति जारी है, इसी क्रम में कांग्रेस को एक झटका फिर लगा है, ये झटका लगा है ग्वालियर चम्बल अंचल से जहाँ एक कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ दी और बहुजन समाज पार्टी को ज्वाइन कर लिया। बसपा के ग्वालियर स्थित संभागीय कार्यालय में पूर्व विधायक बलवीर डंडोतिया ने बसपा की सदस्यता ले ली। सोमवार को ग्वालियर में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के सामने पूर्व विधायक बलवीर दंडौतिया ने बसपा की सदस्यता ली है। पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़ दी, हालाँकि चुनावों से पहले इसे कांग्रेस को झटका माना जाएगा, लेकिन आपको बता दें कि बलवीर डंडोतिया बसपा के टिकट पर ही 2013 में मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से विधायक बने थे।
साल 2020 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए
- पूर्व विधायक बलवीर दंडौतिया बसपा के टिकट साल 2013 में मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे फिर साल 2018 के चुनाव लडे लेकिन हार गए थे तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। अब विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने फिर पाला बदल लिया है, बलवीर डंडोतिया ने कांग्रेस को छोड़कर घर वापसी कर ली। घर वापसी के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक बलवीर डंडोतिया ने कहा कि मैं बचपन से ही बसपा का समर्थक रहा, हमारा परिवार भी भी बसपा को समर्थन देता है। उन्होंने कहा कि मेरा सभी से भाइचारा है, मैं कांग्रेस में गया जरुर था लेकिन मैंने वहां कोई कार्यक्रम अटेंड नहीं किया। वहां मुझे कोई विशेष मान सम्मान भी नहीं मिला, यहां कार्यकर्ताओं का दबाव था कि बसपा में लौट आऊ तो वापस आ गया।
विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने की घोषणा की
पूर्व विधायक बलवीर सिंह कांग्रेस छोड़कर बसपा में पहुंचने के बाद कहा कि कांग्रेस में रहकर तो जीत नहीं सकता लेकिन बसपा से जीतकर दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि यदि बहन मायावती का आशीर्वाद रहा तो दिमनी विधानसभा से चुनाव लडूंगा और जीतकर दिखाऊंगा। इस तरह उन्होंने अभी से विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है।

Share This News :