Home > राज्यो से ,
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर संग्राम, AAP-BJP के प्रदर्शन से सड़कें जाम

आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो  द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी  के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सोमवार सुबह यहां दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां भारतीय जनता पार्टी  और  दोनों का मुख्यालय स्थित है। शहर के मध्य हिस्से में दिन के समय यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है।आप दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। वहीं, आप नेताओं को पार्टी कार्यालय पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिश, जस्मीन शाह सहित अन्य नेता पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं।भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसी फेक न्यूज आपने आईबी को ले कर गुजरात में भी फैलाई थी, अब सब जानते हैं कि आप जो लिखते और बोलते हैं वो सब मनगढ़ंत होता है। कानून को काम करने दो, शराब मंत्री के शराब घोटाले पर जांच की आंच जल्द आगे भी बढ़ेगी, ये ही आपका भी डर है ना।डॉक्टरों को सीबीआई मुख्यालय बुलाकर मनीष सिसोदिया की मेडिकल जांच कराई गई है डॉक्टरों को अभी तक किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं दिखाई दी है। मनीष सिसोदिया पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम अभी सीबीआई मुख्यालय में ही है। वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। दोपहर दो बजे के बाद सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Share This News :