Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कंधे पर गैती लेकर सीएम शिवराज श्रमदान करने पहुंचे
झाबुआ जिले में हाथीपावा की पहाड़ी पर चल रहे हलमा में श्रमदान करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान गैती लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमला अद्भुत परंपरा है। इसके बाद उन्होंने यहां ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। शनिवार शाम से दो दिवसीय हलमा(सामूहिक श्रमदान) की शुरुआत हुई है। कल गोपालपुरा हवाई पट्टी पर शिवगंगा के इस आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया था।