Home > राज्यो से ,
BSF में 1410 पदों पर निकली वैकेंसी,स्टाफ नर्स के 1974 पदों पर वैकेंसी

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स(BSF) ने कॉन्स्टेबल के 1410 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन किया हो। साथ ही ITI भी किया हो।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस: फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।

सैलरी: चयनित कैंडिडेट्स को पे-मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुरूप प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: इन पदों के लिए कैंडिडेट्स से किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखें।

कैसे करें आवेदन: इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://bsf.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ ने स्टाफ नर्स के 1974 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री हासिल की हो।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: योग्य कैंडिडेट्स का चयन कम्प्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी: पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुरूप प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 1180 रुपए देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।

Share This News :