Home > राज्यो से ,
कांग्रेस विधायक पुलिस से बोले- मुझे गोली मारो:समर्थकों के साथ थाने पर दिया धरना; कार्यकर्ता को छोड़ने के बाद ही हटे
पूर्व मंत्री और जबलपुर से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने छाती ठोकते हुए पुलिस से कहा- मारो गोली... गोली मारो...। वे शर्ट के बटन खोलकर गोली मारने का कहते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मामला जबलपुर के हनुमानताल थाने का है। विधायक यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करीब 4 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इसका वीडियो सामने आया है।
सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी सहित गोहलपुर और लार्डगंज थाना पुलिस का बल पहुंच गया। घनघोरिया का आरोप है कि बिना किसी कारण के उनके कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़कर थाने में रखा था। पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ा, तब जाकर धरना खत्म हुआ। विधायक ने पुलिस पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं।