व्यापारी से मारपीट करने वाले दाे हवलदार निलंबित
भाेपाल। बैरागढ़ क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशाें ने एक पान की दुकान में जमकर ताेड़फाेड़ कर दी। घटना की शिकायत करने व्यापारी अपने दाेस्त के साथ थाने पहुंचा था। वहां पुलिस ने व्यापारी पर मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। व्यापारी के मना करने पर पुलिस ने व्यापारी और उसके दाेस्त के साथ मारपीट की। साथ ही व्यापारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई भी कर दी। मामला पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचने पर डीसीपी ने दाे हवलदाराें काे निलंबित कर दिया है। मारपीट में शामिल एएसआइ की घटना में भूमिका की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को बैरागढ़ मेन रोड पर स्थित एक पान की दुकान पर देर रात को ग्राम बेहटा निवासी कुछ बदमाश पहुंचे थे। उन्हाेंने और दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दी थी। दुकानदार गौरव बागवानी ने अपने मित्र रवि चंगलानी को फोन करके बुलाया। गौरव और रवि घटना की शिकायत दर्ज कराने बैरागढ़ थाने पहुंचे। थाने में व्यापारी की शिकायत दर्ज करने के बजाय एएसआइ भगवत धुर्वे, हवलदार गाेविंद मिश्रा एवं फिरोज ने व्यापारियों से समझौता करने का दबाव बनाया। रवि चंगलानी का आरोप है कि जब हम समझौता करने के लिए तैयार नहीं हुए तो भगवत धुर्वे ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। दोनों आरक्षकों ने भी तमाचे जड़ दिए। इसके बाद में रवि के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद बुरी तरह अपमानित रवि चंगलानी ने घटना की शिकायत पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर से की। साथ ही बताया कि घटना की पुष्टि के लिए थाने में लगे सीसीटीवी चेक करवाए जा सकते हैं। मामला सुर्खियाें में आने पर डीसीपी जाेन-चार विजय खत्री ने हवलदार गाेविंद मिश्रा और फिराेज काे निलंबित कर दिया है। डीसीपी खत्री ने बताया कि इस मामले में एएसआइ धुर्वे की भूमिका की जांच की जा रही है।