Home > राज्यो से ,
MP में सड़क हादसा; 15 की मौत, 40 घायल

मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 15 बस यात्रियों की मौत हो गई। 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। 50 यात्री घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। सीधी ASP अंजुला पटले ने बताया कि अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 8 चुरहट अस्पताल, 2 सीधी अस्पताल, 5 रीवा मेडिकल कॉलेज में शव रखे गए हैं। 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है, जबकि 5 की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे। वे सूचना मिलते ही घटनास्थल बड़खरा गांव पहुंच गए।

मृतकों में इन 9 लोगों की हुई पहचान

  • मनाऊ कोल पिता छुट्‌टन कोल 60 वर्ष, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • चरका कोल पिता पुसे कोल 45 वर्ष निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • चूड़ामन कोल पिता छोटे कोल 40 वर्ष निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • चूड़ामन की मां 60 साल निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • रंगेश कोल की मां 60 साल निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • गिरीराज जायसवाल पिता उदयभान जायसवाल 36 साल निवासी ग्राम कतरकार थाना मझौही सीधी
  • ललकुमार रावत पिता रामूलाल रावत 29 साल निवासी बधैया खास वार्ड 12 थाना जमोड़ी सीधी
  • रामराज रावत पिता बैशाखू रावत 30 साल निवासी जमोड़ी सीधी
  • जमुना कोल पिता मड़िया कोल 60 साल, निवासी रामपुर नैकिन सीधी
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज रात में ही घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और SP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।

Share This News :