ग्वालियर के डबरा में कट्टर सिंधिया समर्थक व लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने खुद को सेल्फ स्टार्ट कहा है। बोली हैं कि मैं किसी के बंधन में नहीं, मैं तो मन की करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में कहा कि मैं चुनाव हारी नहीं हूं, हारी तो डबरा की जनता है। मैं हारती तो मेरे पास ग्वालियर और भोपाल में सरकारी बंगला होता, सरकारी गाड़ी होती। मंत्री का दर्जा भी है और अफसर आगे पीछे घूमते हैं। पर डबरा का विकास थम गया। इसलिए आप हारे हैं। एक बार फिर इमरती देवी का अपनी हार को लेकर सार्वजनिक मंच पर बोला है।
इस अवसर पर चर्चा में रहने वाली इमरती देवी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा मैं हारी नहीं हूं, हारी है तो डबरा की जनता, मैं तो जीती हूं, क्योंकि मेरे पास अभी भी सरकारी बंगला है गाड़ी है, प्रशासन भी मेरे साथ है, फिर मैं कहां से हार गई। हारी है तो डबरा की जनता, क्योंकि तुम लोगों के ही कारण आज डबरा का विकास रुका हुआ है। यही नहीं इमरती देवी ने कहा कि इमरती देवी खुद निर्णय लेती है क्योंकि मैं सेल्फ स्टार्ट हूं। किसी के कहने से काम नहीं करती जो मुझे करना है वह कर कर ही रहती हूं ।