Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया बोले- आजी का वंशज हूं, वादाखिलाफी करने वाली सरकार को धूल चटा दी थी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 2003 वाली सरकार को कोई नहीं भूलेगा। केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) के खेल की तरह 2023 के विधानसभा चुनाव में 2003 वालों को लॉक किया जाए। बता दें, 2003 में दिग्विजय सिंह की सरकार थी। पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सिंधिया कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार को लॉक करके आगे नहीं बढ़ने देना है।

सिंधिया ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं तो कांग्रेस का घूमना शुरू हो गया है। पांच साल गायब रहते हैं ये लोग। 2018 में कांग्रेस की सरकार ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। माफिया पूरे प्रदेश में लागू कर दिए। जब वादाखिलाफी की तो धूल चटाने के लिए मैदान में सिंधिया परिवार का सदस्य खड़ा था। जब जनता के साथ छलकपट किया था, तो मेरी आजी अम्मा (विजयाराजे सिंधिया) ने डीपी मिश्रा की सरकार गिराई थी। उसी आजी का पोता आपके सामने खड़ा है। जब कोई आपके साथ छल करेगा आपकी ढाल और तलवार ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेगा।यहां नरवर और चिलोद में उन्होंने जनसभा की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा डबल इंजन, मातृशक्ति और नौजवानों की सरकार है। विकास यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि भारत को विश्व पटल पर अग्रसर करने का सकंल्प है। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार ने कभी राजनीति की नहीं, बल्कि जनसेवा की सौगंध खाई है। राजनीति केवल एक माध्यम है।

Share This News :