शिवराज मंत्रियों के कामकाज से नाखुश ,१८मंत्रियो पर गिर सकती है गाज
भोपाल .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों के कामकाज से नाखुश हैं और १८मंत्रियो पर गाज गिर सकती है.गत रोज मंत्रियों के कामकाज की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की और कई मंत्रियों के कामकाज पर सबाल भी उठाये .साथ ही नसीहत दी .की बे अपने काम में सुधार लाएं .अन्यथा उनको हटा दिया जायेगा .इस चेतावनी से यह तो साफ हो गया है कि शिवराज के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जायेगा और वह मंत्रियों को हटाने के साथ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में रख सकते हैं .
विंध्य से नए चेहरे बनगे मंत्री : भाजपा को बड़ी जीत विंध्य से मिलती रही है और अभी मंत्रिमंडल में ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं है .राजेंद्र शुक्ल जैसा कद्दाबर चेहरा मंत्रिमंडल से बहार है ,इन्हे मौका मिल सकता है .
१८ मंत्रियों कि छुट्टी होने की खबरें सामने आ रहीं हैं .शिवराज कभी भी मंत्री मंडल बिस्तार का धमाका कर सकते हैं .सूत्रों ने बताया है कि संघ प्रमुख ने शिवराज को काम करने और निर्णय लेने के लिए फ्री हेंड कर दिया है .