Home > राज्यो से ,
थाने में हाजिर हुईं सपना चौधरी
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी इन दिनों मुश्किलों में घिरी दिखाई दे रही हैं. सपना चौधरी की फैमिली पर उनकी भाभी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में सपना चौधरी के भाई और मां के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है, जिसके बाद 18 फरवरी को वो पलवल के थाने में पेश हुईं. कुछ समय पहले हरियाणवी क्वीन की भाभी ने पति करण, सास नीलम और ननद पर गंभीर आरोप लगाए थे. सपना चौधरी की भाभी का आरोप है कि उनसे दहेज में में क्रेटा कार की मांग की थी. इसके अलावा उन्होंने अपने पति पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया है.