आरोपी की मां का दावा- पुलिस ने प्रेग्नेंट बहू के पेट पर मारी लात, गर्भ में ही बच्चे ने दम तोड़ा
भिवानी कांड के आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. तलाशी अभियान के दौरान ऐसे कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, जहां आरोपियों के मिलने की संभावना है. इस कार्रवाई के बीच अब राजस्थान पुलिस पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगे हैं. आरोप भिवानी कांड के आरोपी श्रीकांत पंडित की मां ने लगाया है. आरोप के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की. पुलिसकर्मियों ने उनकी प्रेग्नेंट बहू से मारपीट करते हुए उसके पेट पर लात मार दी, जिससे गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई.हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि श्रीकांत पंडित, मोनू मानेसर के उस गोरक्षा ग्रुप का सदस्य है, जिस पर दो लोगों को जीप में जिंदा जलाने के आरोप लग रहे हैं. नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि श्रीकांत की मां दुलारी देवी ने की शिकायत मिली है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है.