Home > राज्यो से ,
कलेक्टर ने 3 अधिकारियों को नोटिस जारी किया

खरगोन के सेगांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का 13 फरवरी को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए सेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ. पीयुष पाटीदार, बीईई दिनेश मण्डलोई, जेएमआई हनीफ खान, एमपीडब्ल्यू ऋषि दसौंधी और संगणक शारदा बच्चन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों का कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। लेकिन इनके द्वारा शासन के निर्देशों की अवहेलना कर गंभीर अनुशासनहीनता बरती गई। जो मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत है। इस कृत्य के लिए इन्हें लिखित उत्तर सूचना पत्र प्राप्ति के 3 दिवस में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का समय दिया है।

इसी प्रकार कलेक्टर वर्मा ने उप पंजीयक कार्यालय सेगांव का भी निरीक्षण किया था। यहां निरीक्षण के दौरान पंजीयक कार्यालय के द्वार पर ताला लगा पाया गया। शासन के निर्देशों के अवहेलना कर गंभीर अनुशासनहीनता बरतने पर उप पंजीयक बापू सिंह चौहान को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

Share This News :