Home > राज्यो से ,
बिजली का बिल नहीं भरा तो सीज होगा बैंक खाता
भोपाल । बिजली का बकाया बिल समय पर भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खाते मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सीज कर सकेगी। इसके अलावा बैंक खातों की कुर्की और खसरों में बकाया राशि की जानकारी दर्ज होगी। उपभोक्ता जब तक बिजली बिल नहीं भरेंगे, तब तक वे खसरे से संबंधित संपत्ति का न तो नामांतरण कर सकेंगे और न ही उसे बेच सकेंगे।विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें। ऐसा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उनके बैंकों से संपर्क कर बैंक खाते सीज कराने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। बकायादारों के खसरे में भी बकाया राशि की जानकारी दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।