Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बागेश्वर धाम पहुंचे कमलनाथ, धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद यह कहा

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम जाकर हनुमान जी के दर्शन किए। उनकी धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की  है। पिछले कुछ समय से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में हैं और सुर्खियां बने हुए हैं। खास बात यह है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ लोगों का धर्मांतरण कर चर्चा में आए थे। अपने चमत्कारों को लेकर भी उनकी बड़ी संख्या में अनुयायी है। ऐसे में कमलनाथ का बागेश्वर धाम पहुंचना एक बड़ी राजनीतिक घटना है। धीरेन्द्र शास्त्री के भारत को हिन्दुराष्ट्र की अपील के सवाल पर  कमलनाथ ने दो टूक कहा की देश संबिधान के अनुसार चलेगा .

 
 

Share This News :