Home > राज्यो से ,
रेल यात्रियों को सौगात, होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां लिस्ट में चेक करें रूट और टाइम शेड्यूल

 यदि आप होली पर्व मनाने के लिए अपने गृहनगर जाने का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे की ओर से रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। रेलवे ने होली पर्व के मद्देनजर आनंद विहार से राजगीर, सहरसा से अंबाला और मुजफ्फरपुर से बलसाड के बीच स्पेशल होली ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल के CPRO वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि होली पर यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा आनंद विहार एवं राजगीर, सहरसा एवं अंबाला तथा मुजफ्फरपुर एवं बलसाड के मध्य होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यहां होली पर चलाई जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों के रूट, टाइम और स्टॉपेज की जानकारी दी गई है -

ट्रेन नंबर 03251/03252 राजगीर-आनंद विहार- राजगीर सुपरफास्ट होली स्पेशल

 - गाड़ी संख्या 03251 राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट होली स्पेशल 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को राजगीर से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगले दिन 15.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03252 आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट होली स्पेशल 11 मार्च से 25 मार्च तक हर शनिवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 23.30 बजे रवाना होगी। जो हर स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 19.30 बजे राजगीर पहुंचेगी।
ट्रेन का रूट क्या होगा?
रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना जं, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रूकेगी।
अहमदाबाद का नाम कर्णावती किए जाने की मांग ने जोर पकड़ा, अभियान की तैयारी
अहमदाबाद का नाम कर्णावती किए जाने की मांग ने जोर पकड़ा, अभियान की तैयारी- ट्रेन नंबर 05577/05578 सहरसा-अंबाला-सहरसा होली स्पेशल
- गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-अंबाला होली स्पेशल 10 मार्च से 17 मार्च तक हर शुक्रवार एवं मंगलवार को सहरसा से 19.10 बजे रवाना होगी। जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दूसरे दिन 00.15 बजे अंबाला पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 05578 अंबाला-सहरसा होली स्पेशल दिनांक 12 मार्च से 19 मार्च तक हर रविवार एवं गुरुवार को अंबाला से 04.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी।इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, हसनपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, सीतापुर कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
- 05269/05270 मुजफ्फरपुर-बलसाड-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक होली स्पेशल गाड़ी संख्या 05269 मुजफ्फरपुर-बलसाड होली स्पेशल 9 मार्च से 16 मार्च तक हर गुरुवार को मुजफ्फरपुर से रात 20.10 बजे प्रस्थान करेगी। जो शनिवार को 12.30 बजे बलसाड पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 05270 बलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 12 मार्च से 19 मार्च तक बलसाड से हर रविवार को 13.45 बजे रवाना होगी, जो मंगलवार को 02.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।ये होगा ट्रेन का रूट
अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, समसाबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, भरूच एवं सूरत स्टेशनों पर रुकेगी।

 

Share This News :