Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे भूखण्ड़, गॉंव -गॉंव हो रहे करोड़ों के विकास कार्य

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र एवं प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ शुक्रवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरूला में आयोजित विकास यात्रा में शामिल हुए। मंत्रीगणों ने यात्रा में शामिल होने के साथ ही गांव के विकास एवं प्रगति के लिए 62 लाख 15 हजार की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो की ग्रामीणजनों को सौगत दी। उन्होंने अनेको विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर हितग्राहियों को विभिन्न योजनओं के तहत् हितलाभ भी प्रदाय किये। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के सभी पात्र आवासहीन परिवारों को दो वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् पक्के आवास उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने बताया कि गांव के भूमिहीन परिवारों को आवास हेतु भू-खण्ड़ उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने ग्रामीणो से कहा कि ऐसे भूमिहीन पात्र परिवार जिनके पास भू-खण्ड़ नहीं है वह अपना आवेदन अवश्यक करें। गृह मंत्री ने केन्द्र एवं म.प्र. सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाआं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी के संबंध में भी लोगों से चर्चा कर मिले लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना के तहत् प्रत्येक कृषक के खाते में 1 वर्ष मे ं10 हजार रूपये की राशि इस प्रकार 7 वर्षो में 70 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा चुकी है। 700 रूपये की वैक्सीन निःशुल्क लगाई गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से लोगों को कोरोना से बचाव हेतु 700 रूपये की वैक्सीन निःशुल्क लगाई गई। 143 बालिकाओं के खाते में जमा हुई 2 करोड़ चार लाख की राशि गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत् चिरूला गांव में 143 बालिकाओं के खाते मे 2 करोड़ चार लाख से अधिक की राशि जमा कराई गई है। इन बालिकाओं की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक बालिका को एक लाख 43 हजार रूपये की राशि उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि गांव की 23 गर्भवती महिलाआंे को 1400 रूपये के मान से 32 हजार रूपये से अधिक की राशि खातों में जमा कराई गई। प्रसूती सहायता योजना के तहत् 1 लाख 53 हजार की सहायता राशि महिलाआंे को प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि गांव के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 24 लाख की सहायता आत्म निर्भर बनाने हेतु दी गई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत् गांव में 31 लाख की लागत से टंकी का भी निर्माण किया जायेगा। महानगरों की तर्ज पर दतिया का हो रहा है विकास - प्रभारी मंत्री श्री धाकड़ लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  सुरेश धाकड़ ने कहा कि दतिया के विधायक एवं गृह मंत्री ने दतिया का सौन्दर्यीकरण एवं विकास महानगरों की तर्ज पर किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा के मामले में दतिया एक हब के रूप में विकसित हुआ है। उन्हांेने गांव में किये गए स्वागत एवं सम्मान के लिए गांव वासियों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। श्री धाकड़ ने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाओं संचालित की गई थी। जिन्हें 15 माह की पूर्व सरकार ने बंद कर दिया गया था। उन सभी योजनाओं को शिवराज सरकार ने पुनः शुरू कर लोगों को लाभ देना शुरू कर दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, जिला पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, श्री अतुल भूरे चैधरी, श्री जीतू कमरिया, श्री विनय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन आदि उपस्थित थे। 

 

Share This News :