पुलिस ने 25 लाख की लूट का किया खुलासा
दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर 2 फरवरी 2023 को 25 लाख की डकैती के बारे में फोन पर सूचना मिली. थाना प्रसाद नगर में हुए इस अपराध को महज 24 घंटे में वर्क आउट कर लिया. मौके पर पहुंचने पर 75 साल के फरियादी महावीर ने बताया कि दो फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे के करीब उन्होंने अपने नियोक्ता अशोक मिश्रा के निर्देश पर करोल बाग दिल्ली से 25 लाख रुपए जमा किए थे. मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया. साथ ही अन्य तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से एक आरोपी की पहचान करोल बाग दिल्ली के रहने वाले 23 साल के रोहित के रूप में हुई. मामले में दूसरा आरोपी रोहित का भाई मोहित हैस जो आशीष मोदी का कर्मचारी है. आशीश मोदी के यहां से शिकायतकर्ता महावीर प्रसाद ने 25 लाख रुपए जमा किए थे. मोहित से लगातार पूछताछ के बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया और मोहित की निशानदेही पर उसके भाई रोहित और अन्य सह-आरोपियों गगन और पीयूष को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 24 लाख 78 हजार 500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की गई है.