Home > राज्यो से ,
3 होटलों में पुलिस ने डाली रेड, आपत्तिजनक हालत में 7 गिरफ्तार
झज्जर के होटल और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों की मिल रही शिकायत पर पुलिस ने तीन जगहों पर रेड डाली. पुलिस को देखकर में रेड से बचने के लिए एक लड़का और लड़की ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात को हिरासत में लिया है. पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था. पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई. रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.