Home > अपना शहर ,
62वीं राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा शुभारंभ

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी उदघाटन समारोह में शामिल हुईं

62वीं राष्ट्रीय शालये क्रीड़ा बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रामलीला मैदान मुरार में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, भारतीय बॉक्सिंग दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री जी एस संधु, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े अधिकारी और देशभर से आए स्कूली खिलाड़ी उपस्थित थे।

      चार दिवसीय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 29 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी। जिसमें देश के 27 प्रदेशों के लगभग 450 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका बॉक्सिंग में आयोजित की जा रही है।

      राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन इससे पूर्व भी तीन बार ग्वालियर में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। यह चौथा अवसर है जो कि मध्यप्रदेश ग्वालियर को मेजबानी करने का अवसर मिला है। इस वर्ष ग्वालियर जिले के द्वारा तीन राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। स्कूली बच्चों की क्रीडा प्रतियोगिता के आयोजन के लिये विगत वर्षों में ग्वालियर उभर कर आया है।

कु. कोमल त्यागी को 11 हजार रूपए का पुरस्कार

      राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में ग्वालियर का नाम रोशन करने वाली दृष्टिबाधित खिलाड़ी कु. कोमल त्यागी को इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 11 हजार रूपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    

Share This News :