Home > राज्यो से ,
CRPF, DU में निकली वैकेंसी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के 1458 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

कुल पद - 1458
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) - 143
हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल)- 1315
आयु सीमा

पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 25 साल है। हालांकि, बता दें कि एससी, एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थी को 3 साल की छूट दी जाएगी।

योग्यता

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और महिला वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सैलरी

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) के पद पर सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को पे-लेवल 05 के तहत 29 हजार 200 से 92 हजार 300 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को पे-लेवल 04 के तहत 25 हजार 500 से लेकर 81 हजार 100 रुपये का सैलरी दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस

CRPF में निकली भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार का स्किल टेस्ट हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में होगा। मेरिट, लिस्ट लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा हासिल किए गए मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद CRPF Head Constable Ministerial and ASI Stenographer Recruitment 2022-2023 के लिंक पर जाना होगा।
अगले पेज पर आवेदन की लिंक एक्टिव होने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।
दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 40 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए मास्टर डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट www.aryabhattacollege.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 57 हजार 700 रूपए तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

कॉमर्स : 07 पद
कंप्यूटर साइंस : 06 पद
पर्यावरण : 02 पद
इंग्लिश : 01 पद
हिंदी : 01 पद
इतिहास : 03 पद
गणित : 02 पद
व्यवसाय अर्थशास्त्र : 05 पद
मनोविज्ञान : 08 पद
प्रबंध अध्ययन : 05 पद
क्वालिफिकेशन

आर्यभट्ट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जिन्होंने 19 सितंबर 1991 से पहले अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की है, उन्हें पीएचडी डिग्री में 5% की छूट (55% से 50% अंकों तक) मिलेगी।

अप्लीकेशन फीस

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी : 500 रुपयेएससी, एसटी, दिव्यांग और महिला कैटेगरी : कोई शुल्क नहीं

सैलरी

असिस्टेंट प्रोफेसर का पे स्केल 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार, पे मैट्रिक्स में एकेडमिक पे लेवल-10 (एंट्री पे 57700/-) और कई अन्य अलाउंस शामिल हैं।

Share This News :