Home > अपना शहर ,
गरीबों को भोजन वितरित कर मनाया अटल जी का जन्मदिवस मंत्री श्रीमती माया सिंह खटीक मोहल्ला पहुँचीं

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन मनाने प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह पिछड़ी बस्तियों में पहुँचीं। श्रीमती माया सिंह ने रोशनी घर के समीप स्थित खटीक मोहल्ले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिष्ठान एवं भोजन वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जन  à¤¸à¤®à¤¸à¥‍याएं भी सुनी और समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया।

जाट समाज के कैलेण्डर का किया विमोचन

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने रविवार को रानी महल में जाट समाज कल्याण परिषद् के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने परिषद् के पदाधिकारियों से चर्चा की। परिषद् द्वारा पिछले 28 सालों से इस कैलेंडर का निःशुल्क वितरण करता आ रहा है।

इस अवसर पर पार्षद श्री धर्मेन्द्र राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Share This News :