Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आधारशिला कमलनाथ ने रखी थी,उद्घाटन शिवराज करेंगे , कैबिनेट की 2 फरवरी को बैठक भी होगी

मध्यप्रदेश सरकार का फाइव स्टार होटल की सुविधायुक्त नया मप्र भवन बनकर तैयार है। यहां शिवराज कैबिनेट की 2 फरवरी को बैठक होने जा रही है। 5889 वर्ग मीटर क्षेत्र (1.2 एकड़) में फैले इस भवन में 110 कमरे बनाए गए हैं। यह प्रदेश की आगामी 30 से 40 सालों की जरूरतो के हिसाब से हैं।

इस भवन की आधारशिला 12 जनवरी 2019 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रखी थी, करीब तीन साल बाद यह भवन बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। यह भवन नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के रोज एंड मेरी मार्ग पर बनाया गया है,जो पुराने भवन के नजदीक ही है।

  • 5889 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है
  • 110 कमरे बनाए गए हैं भवन में
  • 40 साल की जरूरतों के हिसाब से तैयार

मांडू की छटा भी

नए भवन में प्रदेश की संस्कृति, परंपराएं जीवन मूल्य, आस्थाएं, महापुरुषों के जीवन, प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य समेत सांची, खजुराहो, मांडू, उज्जैन, ओंकारेश्वर, अमरकंटक, ओरछा, सहित महत्वपूर्ण स्थलों की छटा भी दिखेगी।

8 महीने मिलता

नए भवन का काम 8 महीने पहले पूरा हो जाता, लेकिन दिल्ली सरकार से वर्क कंप्लीशन सर्टिफिकेट देरी से मिला। इस वजह से इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी अटका रहा, बिजली कनेक्शन के लिए केबल बिछाने में भी देरी हुई।

ऑडिटोरियम व एक भोजनालय

भवन को बनाए जाने में 150 करोड़ रुपए की लागत आई है। 2 वीवीआईपी सुइट्स बनाए गए हैं, जो राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए हैं। इसके अलावा 67 डीलक्स कमरे भी बनाए गए हैं। भवन में मीटिंग हाल, कन्वेंशन हाल, ऑडिटोरियम एक भोजनालय कक्ष भी है।

Share This News :