Home > अपना शहर ,
शहीदों की शहादत को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारीः महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

शहीद सरमन सिंह पार्क में विकास कार्यों का भूमिपूजन 

कारगिल युद्व के शहीदों सहादत को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है तथा ऐसे अमर शहीद जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमारे देश का सम्मान बढाया, उनकी याद को हमेशा के लिए चिरस्थाई बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह काफी सराहनीय हैं। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज बहोडापुर स्थित कारगिल शहीद सरमन ंिसह पार्क जेल रोड ग्वालियर में कारगिल युद्व के सभी 527 शहीदों की नाम पट्टिका लगाने एवं पार्क में सौंदर्यीकरण के अनेक कार्य कराने के कार्य के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर तथा पार्षदगण श्री जगत सिंह कौरव, श्री शशि शर्मा, श्रीमती मंजू राजपूत, श्रीमती गौरी परमार, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार श्री देवेन्द्र सिंह, श्री विनोद अष्ठैया, संस्था सचिव श्री विहवल ंिसह सेंगर, रक्षित निरीक्षक श्री बी एन प्रजापति, श्री रामनिवास सिंह तोमर, श्री वीरेन्द्र साहू, श्री रुपंिसह पाल, श्री सुरेश झा सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने बताया कि आज भारतरत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिवस है तथा उन्हीें के द्वारा कारगिल युद्व का नेतृत्व किया गया था। इसलिए हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि ग्वालियर में सभी कारगिल शहीदों की शहादत का स्थल बनेगा तथा आने वाले समय में यह स्थल शहादत का मंदिर बनेगा। इस अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर ने बहोडापुर की ओर से ग्वालियर के प्रवेश द्वार पर कारगिल शहीद सरमन सिंह स्मृति द्वारा बनाने की बात कही। वहीं संस्था अध्यक्ष श्री राकेश जादौन अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने दूरभाष पर ही करगिल के शहीदों को नमन करते हुए, इस पार्क को ग्वालियर का गौरव बताया।

  

Share This News :