Home > अपना शहर ,
स्वच्छता के आदर्श के रुप में स्थापित हो ग्वालियर: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

´à¤¸à¥à¤µà¤šà¥à¤›à¤¤à¤¾ में ग्वालियर बनेगा नम्बर वन´ स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन     

देश भर में ग्वालियर शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए प्रत्येक जन की सहभागिता आवश्यक है इसके लिए शहर के सभी नागरिकों को स्वच्छ ग्वालियर की संकल्ना की शपथ लेनी होगी तभी हमारा शहर स्वच्छता के आर्दश के रुप में स्थापित हो सकेगा। उक्ताशय के विचार आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने नगर निगम द्वारा आयोजित ´à¤¸à¥à¤µà¤šà¥à¤›à¤¤à¤¾ में ग्वालियर बनेगा नम्बर वन ´ जागरुकता रैली के शुभारंभ अवसर पर रैली को हरी झंडी दिखाते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की प्रभारी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता, एमआईसी सदस्य श्री गंगाराम बघेल, श्री सतीश बोहरे, श्री खेमचंद गुरवानी, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, लेखा समिति अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र ंिसह कुशवाह, पार्षद श्री मुकेश परिहार, वरिष्ठ पार्षद श्री ओमप्रकाश शेखावत, श्रीमती विनती शर्मा, श्री अशोक गेडा सहित बडी संख्या में क्षेत्री नागरिक एवं स्कूली व काॅलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रैली को रवाना करने से पूर्व महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सभी युवाओं व बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा शहर के सभी नागरिकों की सकारात्मक सहभागिता आवश्यक है, क्योंकि जनवरी 2017 में स्वच्छ सर्वेक्षण होना है, इसमें शहर के सभी नागरिकों को अपने शहर के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए सकारात्मक सोच के साथ स्वच्छता की जानकारी सर्वे दल को उपलब्ध कराना है, इसी के प्रति शहरवासियों को जागरुक करने के लिए उक्त स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं रैली के समापन अपसर पर समाजसेवी श्री रामू तोमर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम एवं रैली का संचालन स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर डाॅ एम एल दौलतानी ने किया। डाॅ दौलतानी ने रैली के दौरान जोश के साथ स्वच्छता के नारे लगाए और सभी बच्चों को अपने अपने परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरित किया।
रैली में बच्चों ने उत्साह से लगाए नारे
´à¤¸à¥à¤µà¤šà¥à¤›à¤¤à¤¾ में ग्वालियर बनेगा नम्बर वन ´ जागरुकता रैली फूलबाग से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा, नदीगेट, इंदरगंज, जयेन्द्रगंज, सनातन धर्ममंदिर रोड से अचलेश्वर चैराहे से होते हुए थीम रोड पर स्थित राष्ट्रीय ध्वज के स्थल पर पंहुची जहां रैली का समापन हुआ। रैली में रास्ते भर सभी बच्चे एवं युवा ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए नारे लगाते हुए गए। सभी बच्चों के हाथ में तख्तियां थी तथा सभी को स्वच्छता की कैप, बैज एवं टीशर्ट इत्यादि पहनाई गई थी। रैली में स्वच्छता रथ भी साथ चले। इस रैली में शहर की अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्य व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें महाराजा काॅलेज, इरा वल्र्ड स्कूल, वीनस पब्लिक स्कूल, विनायक इंस्टीटयूट, प्रस्टीज काॅलेज, डोन वाॅस्को स्कूल, राधा विद्या मंदिर शिन्दे की छावनी, सनबीन पब्लिक स्कूल मुरार, विसर्स फाउन्डेशन, बेटी है तो कल है आदि सहित अन्य संस्थाओं के सदस्य शामिल रहे।

    

Share This News :