Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विकास यात्रा केवल कर्मकांड नहीं, यह जनता की जिंदगी बदलने का महाअभियान है ;शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर कहा कि यह केवल कर्मकांड नहीं, यह जनता की जिंदगी बदलने का महाअभियान है। मुख्यमंत्री ने 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा के संबंध में अपने निवास से वर्चुअली राज्य मंत्रि परिशद के सदस्यों, विधायक, समस्त महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंच और कमिश्नर, कलेक्टर को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य जनता की सेवा है।  उन्होंने कहा कि यात्रा में स्व सहायता समूह के साथ-साथ शिक्षक पालक संघ, जन अभियान परिषद, कोविड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, ग्रामसभा के सदस्यों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालन एवं संधारण समिति के सदस्यों को भी जोड़ें। इसमें हम लोगों को नशा मुक्ति के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि नए पंच आए हैं वो शायद जानते नहीं होंगे कि एक सरकार ऐसी भी आई थी जिसने वित्त आयोग का पैसा पंचायतों को देना बंद कर दिया था।

सीएम ने कहा कि विकास के कामों को जन जन तक पहुंचाना है। विकास यात्रा से पहले सभी प्रभारी मंत्रियों को दौरा करके व्यवस्थाओं को बनाना है। जिन्होंने अभी तक दौरे नहीं किए है, वो करके मुझे रिपोर्ट करें। सीएम ने कहा कि ऐसा रूट ना बनाएं कि 1 दिन में 20 गांव कवर हो। यह उड़न छू यात्रा नहीं है, वार्ड में भी जाएंगे तो टाइम चाहिए। पंचायत, वार्डों में होने वाले कामों की सूची लगाने के निर्देश। सीएम जन सेवा अभियान के अंतर्गत जो नए हितग्राही हैं, उनकी स्वीकृति यात्रा से पहले पूरा करने की कोशिश करें।

 

Share This News :