गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया पुरस्कृत
दतिया . जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मध्यप्रदेश शासन के गृह जेल, संसदीय कार्य एवं विवि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने जिला पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड़ दतिया में आयोजित गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड़ की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन कर उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रातः 9 बजे जिला पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड़ में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड़ का निरीक्षण किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के गणतंत्र दिवस ंसंदेश का वाचन कर नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकांमनाएं भी दी। गृह मंत्री ने समारोह में पुलिस बल, एसएएफ 29वीं वटालियन, होगगार्ड, एनसीसी जूनियर एवं सीनियर, शौर्यदल, स्काउट गाईड आदि टुकड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी लेकर टुकड़ियों के कमाण्ड़रों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर साथ थे। गणतंत्र दिवस पर आयोजित संयुक्त परेड़ का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री रविकांत शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े इस मौके पर राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान हुआ। परेड़ में भाग लेने वाली टुकड़ियों ने हर्ष फायर भी किए। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय आदि शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में रंगारंग एवं मनमोहक देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिसे दर्शकों द्वारा ताली बजाकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन भी किया। समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर केन्द्रित ”अद्भुत अतुल्य मध्यप्रदेश” पुस्तिका का भी वितरण किया गया। विकास कार्यो पर केन्द्रित चलित झांकिया निकली गणतंत्र दिवस समारोह में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यो पर केन्द्रित चलित झांकिया भी निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से कृषि, पुशपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्यानिकी, व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मछली पालन, शिक्षा, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों की चलित झांकिया निकाली गई। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को द्धितीय और स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार परेड़ में सीनियर वर्ग में 29वीं वटालियन एसएएफ को प्रथम, पुलिस बल को द्धितीय और होमगार्ड को तृतीय स्थान मिला जबकि जूनियर वर्ग में एनसीसी सीनियर पीजी काॅलेज की टुकड़ी को प्रथम, हायर सेकेण्ड्री स्कूल एमएलबी की टुकड़ी को द्धितीय और शौर्यादल की टुकड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किय गया। सांस्कृति कार्यक्रमों के तहत् भारतीयम् विद्या पीठ को प्रथम, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़ को द्धितीय और केन्द्रीय विद्यालय को तृतीय स्थान मिलने पर संस्था प्रमुखों को पुरस्कृत किया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में गृह मंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों, कारगिल शहीदों के परिजनों का भी सम्मान किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, श्री अतुल भूरे चैधरी, श्री गिन्नी राजा परमार, श्री जीतू कमरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, स्कूली छात्र-छात्रायें व पत्रकार आदि उपस्थित थे।