Home > राज्यो से ,
BJP क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का अपनी सरकार से सवाल- भूख तो मिटी पर क्या भ्रष्टाचार मिटा

मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किये। उन्होंने उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम बात करते हैं भय भूख और भ्रष्टाचार की। भय और भूख तो मिट गई, लेकिन क्या भ्रष्टाचार मिटा। जामवाल ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जो आज तेरा है कल किसी और का था। परसों किसी और का होगा। क्यों व्यर्थ चिंता करते हो यहीं तुम्हारे दुखों का कारण है। उन्होंने टिकट को लेकर कहा कि टिकट किसे मिलेगी किसे नहीं यह भविष्य के गर्त में छिपा हैं।

Share This News :