Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज पर कमलनाथ का पलटवार, बोले- वो बौखला गए हैं

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउन डाउन शुरू होने के साथ ही सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को सर्कस बताने वाले बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार कर कहा कि वह बौखला गए हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि उन्हें हमारे संगठन की चिंता क्यों हो रही है। वो डर गए हैं, घबरा गए हैं बौखला गए हैं। इसलिए शिवराज सिंह जी के मुंह से घटिया बातें निकल रही हैं। शिवराज के कांग्रेस पर आदिवासी विरोधी होने के आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि यह झूठ के अलावा कुछ नहीं है। मध्य प्रदेश की जनता और आदिवासी गवाह है हमारी सरकार ने क्या क्या किया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग परेशान घूम रहा है और यह कमलनाथ की आलोचना करते है। घटिया स्तर पर आ गए है। नई कार्यकारिणी को लेकर हो रहे विवाद पर बोले कमलनाथ ने कहा कि एक दो जगह ऐसा होता है ,दो माह बाद देखेंगे जो काम नही कर रहे उन्हें हटायेंगे भी।

Share This News :