Home > राज्यो से ,
भारत और फ्रांस वायुसेना के बीच युद्धाभ्यास
राजस्थान के जोधपुर में भारत और फ्रांस का एक बेहतरीन युद्धाभ्यास हो रहा है, जो कि 24 जनवरी तक चलेगा। ये युद्धाभ्यास रेगिस्तान में होगा जिसके कारण इसका नाम डेजर्ट नाइट दिया गया है। इस युद्धाभ्यास के दौरान भारत और फ्रांस के फाइटर्स जेट राफेल के बीच मुकाबला होगा। जो दोनो देशों के बीच नियमित रूप से होने वाले युद्धाभ्यास गरुड़ से अलग है। बताया जा रहा है कि इस समय फ्रांस की एयरफोर्स का एक बड़े स्कॉयरॉस डेप्लायमेंट के रूप में एशिया क्षेत्र में तैनात है और वहां से इसके राफेल फाइटर्स सहित एयर रिफ्यूल टैंकर और परिवहन विमान जोधपुर में होने वाले युद्धाभ्यास में शामिल होने आएंगे।