Home > राज्यो से ,
चेंबर चुनाव के नतीजे घोसित ,पढ़ें किसे कितने वोट मिले

ग्वालियर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के  चुनाव के लिए आज हुए मतदान के बाद देर रात के नतीजे घोसित कर दिए गए .शाम सात बजे से मतगड़ना शुरू हुई और देर रात नतीजे घोसित किये गए .अध्यक्ष पद पर प्रवीण अग्रवाल ने १८०५ मत प्राप्त कर विजय गोयल को ८५१ मतों के अंतर् से हराया .गोयल को ९५४ वोट मिले .संयुक्त अध्यक्ष पद पर हेमंत गुप्ता जीते और उन्होंने १७६५ मत प्राप्त कर प्रकाश अग्रवाल को हराया .अग्रवाल को ९७४ वोट मिले .सचिव पद पर दीपक अग्रवाल ने १५३७ मत प्राप्त कर जगदीश मित्तल को हराया .मित्तल को १२०२ वोट मिले .उपाधयक्ष पद पर राकेश अग्रवाल ११७३ वोट मिले और सागर अग्रवाल को हराया .सागर को ९५८ वोट मिले ,संयुक्त सचिव पद पर पवन अग्रवाल १६४१ मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की और बबलू अग्रवाल को हराया .बबलू को १०८१ वोट मिले .कोशाअध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने १३३८ वोट प्राप्त कर मनोज बाबा को हराया ,बाबा को ९२८ वोट मिले .

Share This News :