Home > राज्यो से ,
भाजपा के पूर्व मंत्री ने RTO से कहा-फांसी पर चढ़ा दूंगा

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बालाघाट विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बालाघाट आरटीओ अनिमेष गढ़पाले को सार्वजनिक रूप से गालियां दीं हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनका स्वभाव रहा है और उनकी सोच को दर्शाता है।

पूर्व मंत्री से जुड़ा यह मामला जिले के लालबर्रा थाने में हुई एक बैठक का है। यहां सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद गुरुवार को थाने में बैठक हुई थी। जिसमें पूर्व मंत्री बिसेन, लालबर्रा तहसीलदार रामबाबू देवांगन, थाना प्रभारी, आरटीओ अनिमेष गढ़पाले, ​स्थानीय भाजपा नेता, ग्रामीण व मृतका के परिजन सहित बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे।

थाने में बैठक के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि यहां गाड़ियां 100 की स्पीड से चलती हैं। पुलिस वाले चालान नहीं बनाते, वे 50-100 रुपए ले लेते हैं। इस पर पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि तुम पार्टी के होकर ऐसा क्यों बोल रहे हो। तब कार्यकर्ता ने कहा- मैं किसी से नहीं डरता, क्षेत्र में यही चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता को समझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। इस पर पूर्व मंत्री आपा खो बैठे। उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों और ग्रामीणों पर नाराजगी जताई।

आरटीओ से बोले- फांसी पर चढ़ा दूंगा

पूर्व मंत्री ने आगे कहा- आप लोग भी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंस नहीं है। आप लोग फालतू की बातें करते हो। एक भी बाइक वाला नियम से नहीं चलता। यहां जांच होती है, पुलिस वाले पैसे ले लेते हैं। कहां गया आरटीओ सुन ले... आज के बाद कोई गाड़ी ज्यादा रफ्तार में चली तो तेरे को $$$$ फांसी पर चढ़ा दूंगा... $$$खोर...  (गंदी गाली)। यह सुनकर बैठक में मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। कुछ देर बैठक में सन्नाटा छाया रहा। इसके बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि आगे से गड़बड़ी की शिकायत न मिले।

Share This News :