CM शिवराज बोले- कांग्रेस माफी मांगो यात्रा निकाले
कांग्रेस इस महीने के आखिरी में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाने वाली है। इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हाथ जोड़ो नहीं, माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए। सीएम ने मंच से कहा कि कांग्रेसियों मैं कह रहा हूं, हाथ जोड़ो नहीं, माफी मांगो यात्रा निकालो, माफी मांगों। सीएम शिवराज सिंह शनिवार को बड़वानी जिले के सेंधवा पहुंचे थे, यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।
कांग्रेस ने कन्यादान के रुपए तक नहीं दिए सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि इनकी सवा साल की सरकार आई थी। कमलनाथ और कांग्रेसियों माफी मांगों, क्योंकि हम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बेटियों की शादी करवाते थे। तुम्हारे जमाने में शादी तो हो गई, डोली भी उठ गई, बेटी ससुराल भी चली गई और भांजे भांजी भी आ गए, लेकिन कमलनाथ तुम्हारे 51 हजार रुपए नहीं आए। तुम तो बेटियों से माफी मांगो।