Home > राज्यो से ,
फिर कंपाने वाली सर्दी, मौसम पर आया ये बड़ा अलर्ट

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सर्दी के सितम के बाद पिछले दिनों ठंड से कुछ राहत मिली. लेकिन अब ये ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में कल से ही ठंड का कहर बढ़ने वाला है तो कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में ये सितम देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं मौसम विभाग का क्या अलर्ट है.उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान भी गिरने लगा है. दिल्ली में दिन के तापमान में बीते दिन के मुकाबले 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में तेजी से गिरावट आएगी. पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 जनवरी को दिल्ली के आयानगर और रिज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास हो सकता  है. वहीं अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है. इसके अलावा राजधानी में घना कोहरा एक बार फिर सताएगा और शीतलहर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. हालांकि दिल्ली में शून्य और उससे नीचे तापमान वाली बात को आईएमडी ने अफवाह बताया है. कल की बात करें तो आज के मुकाबले कल के तापमान में काफी कमी देखी जा सकती है. कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. अब ये ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चलेंगी, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी. दिल्ली का न्यूनतम पारा 3 और 4 डिग्री तक आ सकता है. 

Share This News :