Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दर्जनभर मंत्रियों और दर्जा प्राप्त मंत्रियों पर लटकी टिकिट की तलवार

 मध्यप्रदेश में इस साल  होने जा रहे विधानसभा चुनाव में  दर्जनभर मंत्रियों और दर्जा प्राप्त मंत्रियों पर  टिकिट नहीं मिलने की तलवार लटकी हुई है.यह संख्या और बढ़ सकती है .कुछ भाजपा के और कुछ दलबदलुओं के टिकिट कटना तय माना जा रहा है .कुछ मंत्रियों और दर्जा प्राप्त बालों के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है .ऐसे में भाजपा भी कोई रिस्क नहीं लेने के मूड में हैं.कोई कितना भी शक्तशाली क्यों न हो अगर उसके खिलाफ फीडबैक सरकार को मिल रहा है तो समझो उसका टिकिट कटेगा ही .साथ ही तमाम चेहरे उम्रदराज हो चुके हैं और कई लोग पार्टी लाइन को ताक पर रखकर काम करने के आदि हो चुके हैं ,इनकी दावेदारी के पर संघठन स्तर पर ही काट दिए जायेंगे .सूत्रों का कहना है की सरकारी ख़ुफ़िया तंत्र भी बारीकी से अध्ययन करने में जुटा हुआ है .बो ऐसे नेताओं पर नजर रखे हुए है ,जो जनता में जीरो हैं और दिखाबे और नौटंकी करने में हीरो हैं .पार्टी के मूल कार्यकर्ता इनसे दूरी बनाये हुए हैं ..माना जा रहा है इस बार बड़ी संख्या में नए चेहरों को टिकिट मिलेंगे .

Share This News :