मील का पत्थर साबित होगा शिवराज सिंह चौहान का फैसला
इंदौर में निवेश, उद्योग और रोजगार के प्रचुर अवसरों से आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का सपना बुना गया। देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ दुनिया के प्रमुख देशों से निवेश प्रस्ताव सामने आए, कुछ ने रुचि दिखाई। इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के आंकड़ें, जो उज्ज्वल भविष्य का सपना दिखाते हैं, लेकिन इसके साकार होने तक ऐसे कई सवालों का साया है, जिनके जवाब के बिना सपने को साकार करने में कठिनाई आ सकती है।मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपति भरोसा तो कर रहे हैं लेकिन उनका भरोसा टूटना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा जीतने के लिए ही उद्योग जगत को अनुमति की अनिवार्यता से मुक्ति देने की घोषणा की है।
ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाबों की तलाश के बिना प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसरों के लक्ष्य को प्राप्त करना आसान नहीं होगा। ये नहीं भूलना चाहिए कि निवेश और उद्योगों के आने की कोई अंतिम तिथि नहीं होती, लेकिन निरंतता बनी रहे, इसके प्रयास हर दिन करने होंगे।
एक बार यदि उद्योग जगत ने मध्य प्रदेश में अपनी सहूलियतें समझ लीं, तो बिना किसी व्यापक आयोजन के भी निवेश और उद्योग आते ही रहेंगे, तब न कोई वादा करने की जरूरत होगी, न व्यवस्था की खामियों से निपटने की चुनौती। बहरहाल उद्योगजगत को सरकारी बाबुओं से राहत दिलाने का शिवराज का निर्णय एक मील का पत्थर साबित होगा.