Home > राज्यो से ,
5.9 तीव्रता वाले भूकंप ने हिलाई धरती

दिल्ली-NCR में गुरुवार को रात 8 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किये गये। मिली जानकारी के मुताबिक रात 7 बजकर 55 मिनट पर लोगों को धरती हिलती हुई महसूस हुई। दिल्ली एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर में भी धरती हिलने की खबर है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी और इसका एपिसेंटर फैजाबाद से दक्षिण, 79 किलोमीटर दूर अफगानिस्तान में था। इसकी गहराई 200 किलीमीटर थी।

Share This News :