Home > राज्यो से ,
बड़े स्तर पर IPS अफसरों के ट्रांसफर

शनिवार को बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का सरकार ने ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही प्रमोशन पाने वाले हर स्तर के IPS अधिकारियों को नई और बड़ी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपी है। IPS आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का नया DG बनाया गया है। IPS अमृत राज इस बार IG से ADG बने हैं। बतौर IG वो मद्य निषेद्य इकाई की जिम्मेवारी संभाल रहे थे और प्रमोशन के बाद भी इसी इकाई को संभालेंगे।

इस ट्रांसफर-पोस्टिंग में सबसे आश्चर्य वाली बात पटना के लिए है। क्योंकि, IPS मानवजीत सिंह ढिल्लों DIG बनने के बाद भी अगले आदेश तक पटना के SSP के पद पर बने रहेंगे। बड़ा बदलाव गया और मुजफ्फरपुर में हुआ है। रोहतास के SP आशीष भारती को गया का नया SSP बनाया गया है। जबकि, कैमूर के SP राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का नया SSP बनाया गया है। आनंद कुमार को भागलपुर का SSP बनाया गया है।

नाम बैच नई पोस्टिंग
आलोक राज 1989 निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DG
प्रीता वर्मा 1991 DG ट्रेनिंग
सुनील कुमार झा 1993 ADG टेक्निकल सर्विसेज और वायरलेस
सुधांशु कुमार 1996 ADG ट्रैफिक
अमृत राज 1998 ADG मद्य निषेद्य इकाई
एमआर नायक 1998 ADG बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस
केएस अनुपम 1998 ADG रैंक, गृह विभाग के विशेष शाखा की विशेष सचिव
गणेश कुमार 2000 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
क्षत्रनील सिंह 2005 IG मगध रेंज, गया
पी कन्नन 2005 IG CID, पटना
राजेश त्रिपाठी 2005 IG रेल
नवल किशोर सिंह 2005 IG आधुनिकीकरण
राजीव रंजन 2005 IG सिविल डिफेंस
दलजीत सिंह 2007 DIG, CID (डकैती निरोध)
सत्यवीर सिंह 2008 DIG ATS
विकास कुमार 2008 DIG सारण
नवीन चंद्र झा 2009 DIG शाहाबाद
बाबू राम 2009 DIG बेगूसराय
जयंत कान्त ​​​​​​​ 2009 DIG सेंट्रल डिवीजन, BSAP
हरप्रीत कौर 2009 DIG स्पेशल ब्रांच
मो. अब्दुल्लाह ​​​​​​​ 2009 DIG बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
विनोद कुमार-2 2009 DIG होमगार्ड सह फायर सर्विसेज
मानवजीत सिंह ढिल्लों ​​​​​​​ 2009 DIG में प्रमोशन, अगले आदेश तक पटना SSP बने रहेंगे
हिमांशु शंकर त्रिवेदी 2010 पोस्टिंग के लिए वेटिंग में रहेंगे
प्रमोद कुमार मंडल 2010 कमांडेंट, BSAP-5
आशीष भारती 2011 SSP, गया
राकेश कुमार 2011 SSP, मुजफ्फरपुर
स्वपना जी मेश्राम 2011 SP औरंगाबाद
आनंद कुमार 2012 SSP भागलपुर
कुमार आशीष 2012 रेल SP मुजफ्फरपुर
संजय कुमार सिंह 2012 SP ATS
नीरज कुमार सिंह 2012 AIG (निरीक्षण), पटना
गौरव मंगला 2013 SP सारण
संतोष कुमार 2014 SP STF (ट्रेनिंग)
कांतेश कुमार मिश्रा 2015 SP पूर्वी चंपारण, मोतिहारी
विनय तिवारी 2015 SP समस्तीपुर
हृदयकांत ​​​​​​​ 2015 कमांडेंट BSAP-2 डिहरी और अतिरिक्त प्रभार BSAP महिला
स्वर्ण प्रभात 2017 SP गोपालगंज
विनित कुमार 2017 SP रोहतास
अम्बरीश राहुल 2017 SP नवादा
प्रमोद कुमार यादव 2017 SP भोजपुर
मो. कासिम IPS में प्रमोशन SP अरवल
मनीष कुमार IPS में प्रमोशन SP बक्सर
अमृतेंदु शेखर ठाकुर IPS में प्रमोशन SP रेल, पटना
ललित मोहन शर्मा IPS में प्रमोशन SP कैमूर

Share This News :