Home > राज्यो से ,
नए साल की धूम, जश्न का माहौल, धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों पर उमड़ी भीड़
नया साल आने वाला है। कुछ ही समय बाद साल बदल जाएगी। सभी ने अपने-अपने तरीके से पुराने साल को विदा और नए साल का स्वागत किया। धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ रही। नए साल के स्वागत का उत्साह इतना था कि लोगों में कोरोना का खौफ तक नहीं दिखा। साल का आखिरी सूर्यास्त; आसमान में लालिमा बिखेर कर विदा हुआ 2022, कल नई उमंग और नए साल का सूर्योदय होगा
कुछ समय बाद साल 2022 विदा हो जाएगा। रात में घड़ी में 12 बजते ही चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर का शोर सुनाई देने लगेगा। शनिवार का दिन इस बार न सिर्फ वीकेंड था, मंथ एंड और ईयर एंड भी था। साल के आखिरी दिन का सूर्यास्त देखने के लिए कई पॉइंट पर लोगों की भीड़ जमा हुई। सूरज भी लालिमा बिखेरते हुए विदा हुआ। यह उम्मीद देकर की अगला सूर्योदय नई उमंग और नए साल का होगा।