Home > राज्यो से ,
केजरीवाल को राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज बड़ी राहत दी। चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के मामले में उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी। केजरीवाल को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।

केजरीवाल पर 2013 में चुनावी शपथ पत्र में गलत पता देने का मामला चल रहा है। केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में खड़े होने के लिए हलफनामे में खुद को दिल्ली का निवासी बताया था।

गौरतलब है कि केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए पात्रता हासिल करने की खातिर दिल्ली का गलत पता दिया, जबकि वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहते थे। यह आरोप केजरीवाल के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से पहले का है।

Share This News :